आफताब पूनावाला ने वापस ली अपनी ज़मानत अर्ज़ी, वकील ने कहा- गलती से दायर हुई थी
दिल्ली में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब पूनावाला ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान अपनी ज़मानत याचिका वापस ले ली। पूनावाला के वकील ने कहा कि एक गलतफहमी के कारण याचिका गलती से दायर की गई थी। हाल ही में पुलिस को दिल्ली के जंगलों से श्रद्धा की हड्डियां मिली थीं।
read more at हिन्दुस्तान


