आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई को किया भंग
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को अपनी हरियाणा प्रदेश की इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। 'आप' के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "नए संगठनात्मक ढांचे की घोषणा जल्द की जाएगी।" गौरतलब है, राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
read more at abp न्यूज़


