Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आम जनता की थाली पर 'आटा माफिया' का हो रहा है कब्ज़ा: गेहूं निर्यात पर बैन को लेकर अखिलेश

short by अनिल कुमार / on Saturday, 14 May, 2022
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'केंद्र के गेहूं निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "गेहूं...की सरकारी खरीद की जगह उद्योगपतियों को गेहूं बिकवाने के पीछे...क्या बीजेपी सरकार की मंशा ये है...कि गरीब तक अनाज न पहुंचे।" बकौल अखिलेश, "आम...जनता की थाली पर 'आटा माफिया' का गैरकानूनी कब्ज़ा हो रहा है...बुलडोज़र तैयार है ना।"