आमिर की 'सितारे ज़मीन पर' की रिलीज़ टली, अगले साल रिलीज़ होगी फिल्म
अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की रिलीज़ टल गई है और यह इस साल रिलीज़ नहीं होगी। आमिर ने बताया कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम इस महीने शुरू होगा और फिल्म अगले साल के मध्य में रिलीज़ की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में 'तारे ज़मीन पर' फिल्म से अलग किरदार व कहानी होगी।


