आमिर की तरह करना चाहा लेकिन अस्पताल पहुंच गया था: फिल्म के लिए वज़न बढ़ाने पर फवाद
अभिनेता फवाद खान ने अपनी आगामी फिल्म 'मौला जट' के लिए वज़न बढ़ाने को लेकर कहा है कि डायबिटिक होने के कारण इसका उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा, "10 दिन बाद मैं अस्पताल में था। मेरी किडनियां चलना बंद हो गई थीं। मैंने क्रिस्चियन बेल...या आमिर खान की तरह (फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन) करने की कोशिश की।"


