आमिर के बेटे की डेब्यू फिल्म 'महाराज' की नेटफ्लिक्स रिलीज़ पर गुजरात हाईकोर्ट ने लगाई रोक
अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म 'महाराज' की नेटफ्लिक्स रिलीज़ पर गुजरात हाईकोर्ट ने अस्थाई रोक लगा दी है और मेकर्स को नोटिस भेजा है। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के अनुयायियों ने याचिका देकर दावा किया था कि यह फिल्म उनके संप्रदाय और हिंदू धर्म के खिलाफ हिंसा भड़का सकती है और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकती है।
read more at लेटेस्टली


