आमिर खान की भतीजी होने का दबाव महसूस होता है, उनको कभी निराश नहीं करना चाहती: ज़ैन खान
ऐक्ट्रेस ज़ैन मैरी खान ने 'आमिर खान की भतीजी होने का कभी दबाव लगता है?' सवाल पर 'ईटाइम्स' से कहा है कि उन्हें कई बार ऐसा महसूस होता है। उन्होंने कहा, "यह (दबाव) परिवार की तरफ से नहीं...बल्कि मैंने...खुद अपने ऊपर डाला है।" ऐक्ट्रेस ने कहा, "वे (परिवार) अपने काम का सम्मान करते हैं...उन्हें कभी निराश नहीं करना चाहती हूं।"


