Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आयकर विभाग ने गुजरात के हीरा निर्माता पर की रेड, ₹518 करोड़ के बेहिसाब लेन-देन का खुलासा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 25 September 2021
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार, आयकर विभाग ने कर चोरी की सूचना पर गुजरात के एक हीरा निर्माता समूह के ठिकानों पर छापेमारी की जिसमें पॉलिश हुए छोटे हीरों की ₹518 करोड़ की बेहिसाब बिक्री व खरीद का खुलासा हुआ। बकौल सीबीडीटी, समूह ने ₹95 करोड़ का डायमंड स्क्रैप बेचा जिसका भी कोई हिसाब पेश नहीं किया गया।