Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आयकर विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर ₹400 करोड़ की अघोषित आय का लगाया पता

short by अंकित कुमार / on Wednesday, 24 November 2021
आयकर विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के 2 रियल एस्टेट समूहों के परिसरों में छापेमारी कर ₹400 करोड़ की अघोषित संपत्ति का पता लगाया है। बकौल सीबीडीटी, ज़ब्त डेटा के विश्लेषण में सामने आया है कि ये समूह फ्लैट की बिक्री करते समय कुल कीमत का एक हिस्सा नकदी में लेते थे और यह रकम बही-खाते में दर्ज नहीं की जाती थी।
read more at Moneycontrol