आयुष्मान ने अक्षय को 'ऐन ऐक्शन हीरो' में कैमियो के लिए कहा शुक्रिया, बताया- 'ओजी खिलाड़ी'
ऐक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म 'ऐन ऐक्शन हीरो' में कैमियो करने के लिए ऐक्टर अक्षय कुमार को शुक्रिया कहते हुए उनके साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। आयुष्मान ने अक्षय को लेकर लिखा, "रिव्यूज़ अच्छे मिल रहे हैं क्योंकि हमारे साथ 'ओजी' खिलाड़ी हैं।" उन्होंने कहा, "हमारी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए हम आपके आभारी रहेंगे।"


