आयुष्मान ने 'ऐन ऐक्शन...' की कम कमाई के बीच लिखा नोट, कहा- हमेशा दर्शकों को नया देना चाहा
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'ऐन ऐक्शन हीरो' की कम कमाई के बीच सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "फिल्म के पूरे सफर के दौरान लगा कि हम सिनेमा के नए विद्यार्थी हैं। हमेशा दर्शकों को कुछ नया देने की कोशिश की है।" फिल्म ने 3 दिनों में करीब ₹6 करोड़ कमाए हैं।


