Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आर्टेमिस II ने खींची पृथ्वी पर दिन और रात को विभाजित करने वाली 'टर्मिनेटर' लाइन की तस्वीर

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 4 April, 2026
नासा के अंतरिक्षयात्री रीड वाइज़मैन ने ओरायन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी की 'टर्मिनेटर' लाइन की तस्वीर खींची है जो पृथ्वी पर दिन-रात को विभाजित करती है। यह तस्वीर आर्टेमिस II मिशन के दौरान ली गई। पृथ्वी के घूमने के साथ टर्मिनेटर लाइन पृथ्वी की सतह पर घूमती है जो सूर्य के प्रकाश के अंधेरे में बदलने का संकेत देती है।
read more at Republic World