'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने के ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर 17 बार डांस करेंगे: राम चरण
'नाटू नाटू' गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने पर 'आरआरआर' के अभिनेता राम चरण ने कहा है कि अगर यह गाना ऑस्कर अवॉर्ड जीतता है तो वह अपने को-ऐक्टर जूनियर एनटीआर के साथ स्टेज पर डांस करेंगे। उन्होंने कहा, "हम 17 बार फिर से (यह डांस) करेंगे।" इससे पहले राम चरण ने गाने की शूटिंग को 'खूबसूरत टॉर्चर' बताया था।


