Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'आरआरआर' से पहले भी साउथ की फिल्में अच्छी हुआ करती थीं: तापसी पन्नू

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Thursday, 30 June 2022
ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल में दक्षिण फिल्मों की सफलता को लेकर कहा है कि ऐसी फिल्में पहले भी बनती थीं। उन्होंने कहा, ''शायद एस.एस. राजामौली की 'आरआरआर' जितना...बड़ा बजट नहीं होता था पर...फिल्में उतनी ही अच्छी होती थीं।'' बकौल तापसी, ओटीटी और सैटेलाइट टेलीकास्ट के कारण हिंदी के दर्शकों ने साउथ सिनेमा को अब देखना शुरू किया है।