Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरएसएस का छोटा रीचार्ज है 'आप': दिल्ली सरकार के सुंदरकांड का पाठ कराने के फैसले पर ओवैसी

short by मनीष झा / on Tuesday, 16 January, 2024
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 'X' पर लिखा, "आरएसएस के छोटे रीचार्ज ('आप') ने फैसला लिया है कि दिल्ली के विधानसभा क्षेत्रों में हर माह के पहले मंगलवार को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा।" उन्होंने लिखा, "संघ के एजेंडे का साथ दे रहे हैं। हम बाबरी की बात भी ना करें और आप मोहब्बत का बाजा बजाते रहो।"