Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरएसएस के विजयादशमी उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित पहली महिला संतोष यादव कौन हैं?

short by shashank mishra / on Saturday, 17 September 2022
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने 5 अक्टूबर को नागपुर में होने वाले अपने विजयादशमी उत्सव के लिए पद्मश्री पर्वतारोही संतोष यादव को आमंत्रित किया है। यह पहली बार होगा जब कोई महिला आरएसएस के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगी। हरियाणा निवासी 54-वर्षीय यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को 2 बार फतह कर चुकी हैं।