Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरएसएस-तालिबान की तुलना को लेकर अख्तर को ठाणे के कोर्ट ने कारण बताओ नोटिस भेजा

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 28 September 2021
तालिबान और आरएसएस की तुलना वाली टिप्पणी को लेकर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ दायर हुए मानहानि के मुकदमे में ठाणे की एक अदालत ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने अख्तर को 12 नवंबर को पेश होने को कहा है। आरएसएस के कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर ने मुकदमा दायर कर ₹1 का मुआवज़ा मांगा है।