आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल के बाद CBI ने 3 और लोगों को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में सीबीआई ने सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष के बाद 3 अन्य लोगों को संस्थान में 'वित्तीय अनियमितता' में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया। बकौल अधिकारी, गिरफ्तार किए गए लोगों में घोष का सुरक्षाकर्मी अफसर अली और अस्पताल के विक्रेता बिप्लव सिंघा व सुमन हजारा शामिल हैं।
read more at भाषा


