आरजी कर केस में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक पर भड़की भीड़, जूते-अंडे और कीचड़ से हमला
पश्चिम बंगाल के आरजी कर अस्पताल की दुष्कर्म-हत्या पीड़िता की कथित जल्दबाजी में अंत्येष्टि के मामले में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर उत्तर 24-परगना में भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस सुरक्षा के बावजूद लोगों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा और जूते, अंडे व कीचड़ फेंके। घोष को खड़दह थाने से बैरकपुर अदालत ले जाया जा रहा था।
read more at The CSR Journal


