आरजेडी नेता की बिहार में गोली मारकर हत्या किए जाने का वीडियो आया सामने
हाजीपुर (बिहार) में आरजेडी नेता व वॉर्ड पार्षद पंकज राय की गोली मारकर हत्या किए जाने के पलों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना के समय पंकज अपने घर के पास एक कपड़े की दुकान पर कुछ लोगों संग बैठे हुए थे और वीडियो में गोली चलने के बाद सब भागते दिखे। अपराधियों ने 10-15 राउंड फायर किए थे।
read more at हिन्दुस्तान


