आरपीएफ के 7 कर्मियों को 'जीवन रक्षा पदकों' से किया जाएगा सम्मानित, नामों की सूची जारी
2021 में रेलवे स्टेशनों पर लोगों की जान बचाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 7 कर्मियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 'जीवन रक्षा पदकों' से सम्मानित किया जाएगा। इनमें अनिल कुमार, दिनकर तिवारी, त्रिदीप पॉल, राजबीर सिंह, संजीत कुमार राम, बोंगू नरसिम्हा राव का नाम शामिल है। वहीं, हेड कॉन्स्टेबल ज्ञान चंद को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।
read more at पीआईबी


