Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरपीएफ कॉन्स्टेबल ने महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में की एएसआई समेत 4 की गोली मारकर हत्या

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 31 July, 2023
पालघर रेलवे स्टेशन (महाराष्ट्र) के पास चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एक आरपीएफ एएसआई व 3 यात्रियों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में एक आरपीएफ कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम रेलवे के अनुसार, आरोपी फायरिंग करने के बाद दहिसर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कूद गया था। आरोपी का हथियार भी बरामद हो गया है।