Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरपीएससी की सदस्य संगीता आर्य के आवास पर एसीबी ने की छापेमारी

short by शिव / on Tuesday, 12 March, 2024
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की सदस्य डॉ. संगीता आर्य के अजमेर स्थित आवास पर मंगलवार शाम भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने छापेमारी की। एसीबी की टीम संगीता और कई अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामलों को लेकर यह छापेमारी की गई है।