आरबीआई ने लगातार 11वीं बार रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 6.50% पर रखा बरकरार
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया है कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो रेट में लगातार 11वीं बार कोई बदलाव नहीं करते हुए उसे 6.50% पर बरकरार रखा है। आरबीआई ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट को 25 बेसिस अंक बढ़ाकर इसे 6.50% किया था। आरबीआई रेपो रेट पर ही बैंकों को ऋण देता है।
read more at Moneycontrol हिंदी


