आरबीआई ने सचिन बंसल के नावी फिनसर्व व 3 अन्य ऋणदाताओं के लोन देने पर लगाई रोक
आरबीआई ने सचिन बंसल के फिनटेक वेंचर नावी फिनसर्व, आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस, आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज़ और डीएमआई फाइनेंस पर 21 अक्टूबर से लोन स्वीकृत करने और देने पर रोक लगाई है। आरबीआई ने अत्यधिक ब्याज दरों और नियमों का अनुपालन ना करने को लेकर यह कार्रवाई की है। ये ऋणदाता आरबीआई के नियमों का उल्लंघन करती हुई पाई गई थीं।
read more at NDTV Profit


