आरबीआई की कार्रवाई के बाद पहली बार पेटीएम के शेयरों में लगातार 3 कारोबारी सत्र में आया उछाल
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) की कार्रवाई के बाद कंपनी के शेयरों में पहली बार लगातार 3 कारोबारी सत्र में उछाल आया है। मंगलवार को पेटीएम के शेयर करीब 5% उछलकर अपर सर्किट के साथ 376.25 अंक के स्तर पर पहुंच गए। गौरतलब है, पिछले तीन कारोबारी सत्र में पेटीएम के शेयर करीब 16% उछले हैं।
read more at Moneycontrol हिंदी


