आरबीआई के रेपो रेट को बरकरार रखने के बाद 724 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स
बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 723.57 अंक टूटकर 71,428.43 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 212.55 अंक गिरकर 21,717.95 पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 22 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। गौरतलब है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करते हुए उसे 6.50% पर बरकरार रखा है।
read more at ABP न्यूज़


