Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरबीआई ने नियमों का पालन न करने के लिए 3 सहकारी बैंकों पर लगाया जुर्माना

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 12 July, 2022
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों का पालन न करने के लिए 3 सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने द नासिक मर्चेन्ट्स कोऑपरेटिव बैंक पर ₹50 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा आरबीआई ने मुंबई स्थित महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक पर ₹37.50 लाख और बिहार के नैशनल सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक पर ₹2 लाख का जुर्माना लगाया है।