Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन को लेकर 3 बैंकों पर लगाया ₹10.34 करोड़ का जुर्माना

short by श्वेता भारती / on Saturday, 25 November, 2023
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने विभिन्न बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने को लेकर 3 बैंकों पर ₹10.34 करोड़ का जुर्माना लगाया है। सिटी बैंक पर सबसे ज़्यादा ₹5 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा पर ₹4.34 करोड़ और इंडियन ओवरसीज़ बैंक पर ₹1 करोड़ का जुर्माना लगा है। आरबीआई ने इससे पहले 5 को-ऑपरेटिव बैंकों पर भी जुर्माना लगाया था।