Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरबीआई ने फेमा के उल्लंघन को लेकर एचएसबीसी पर लगाया ₹36 लाख का जुर्माना

short by श्वेता भारती / on Thursday, 30 May, 2024
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन को लेकर वैश्विक बैंकिंग कंपनी एचएसबीसी पर ₹36.38 लाख का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने इसे लेकर एचएसबीसी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। आरबीआई के मुताबिक, मामले में तथ्यों और बैंक द्वारा दिए गए जवाब पर विचार करने के बाद जुर्माना लगाया गया है।