आरबीआई ने वीज़ा से बिज़नेस कार्ड के जरिए होने वाले 'अनधिकृत भुगतान' रोकने को कहा
आरबीआई ने कहा है कि उसने एक कार्ड नेटवर्क को बिज़नेस कार्ड से हो रहे 'अनधिकृत भुगतान' को रोकने के लिए कहा है। बकौल आरबीआई, कार्ड नेटवर्क के बिज़नेस क्रेडिट कार्ड के सामान्य उपयोग पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वीज़ा ने पुष्टि की है कि उससे सभी बिज़नेस पेमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर (बीपीएसपी) ट्रांजै़क्शन्स को रोकने के लिए कहा गया है।


