Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरसीबी 5 मैच हारने के बाद भी डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ के लिए कैसे कर सकती है क्वॉलिफाई?

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 14 March, 2023
डब्ल्यूपीएल-2023 में अपने शुरुआती 5 मैच हारने वाली आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे। आरसीबी को अन्य मैचों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा जिनमें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज़ के खिलाफ अपने मैच जीतने होंगे। इसके अलावा गुजरात जायंट्स को यूपी वॉरियर्ज़ को हराना होगा।