Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आरसीबी की पुरुष टीम ने डब्ल्यूपीएल विजेता महिला टीम को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 19 March, 2024
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मंगलवार को आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में आरसीबी की पुरुष टीम ने डब्ल्यूपीएल 2024 की चैंपियन आरसीबी महिला टीम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। डब्ल्यूपीएल 2024 के फाइनल में आरसीबी ने डीसी को आठ विकेट से हराया था और यह आरसीबी का पहला खिताब है।