आरोपी को लेकर जा रही छत्तीसगढ़ पुलिस की कार एमपी में डिवाइडर से टकराई, चालक की हुई मौत
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में छत्तीसगढ़ के पुलिसदल को ले जा रही एक एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसके चालक की मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब नीमच (मध्य प्रदेश) से पुलिसदल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लौट रहा था। हादसे में एक उप-निरीक्षक को गंभीर चोटें आई हैं।
read more at भाषा


