आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में 9 नए कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को देश में जारी आर्थिक संकट के बीच 9 नए कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई। इससे पहले राष्ट्रपति राजपक्षे ने पिछले सप्ताह चार कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। गौरतलब है, महिंदा राजपक्षे के पीएम पद से इस्तीफे के बाद 12-मई को रानिल विक्रमसिंघे ने नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
read more at ABP न्यूज़


