आर्यन के फोन में 'चौंकाने वाली और उन्हें दोषी साबित करने वाली सामग्री' मिली है: एनसीबी
मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में आर्यन खान की ज़मानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि आर्यन के फोन में 'चौंकाने वाली और उन्हें दोषी साबित करने वाली सामग्री' मिली है। आर्यन के वकील के मुताबिक, एनडीपीएस ऐक्ट का उल्लंघन करने वाला कोई भी तत्व आर्यन के पास से बरामद नहीं हुआ है।


