आलिया बेहतरीन ऐक्ट्रेस हैं फिर भी उन्हें 'नेपो किड' वाले कमेंट्स पढ़ने पड़ते हैं: जयदीप
ऐक्टर जयदीप अहलावत ने बॉलीवुड में निपटोज़िम को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि आलिया भट्ट जैसी स्टार किड को भी अपनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, "आलिया बेहतरीन ऐक्ट्रेस हैं फिर भी उन्हें ‘नेपो किड’ कहने वाले कमेंट्स पढ़ने पड़ते हैं। वह महेश भट्ट के घर में पैदा हुईं...इसमें उनकी क्या गलती है...यह अजीब है।"


