आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' के टीज़र में दिखाए गए सीन को लोग बता रहे फ्रेंच फिल्म की कॉपी
'अल्फा' के टीज़र में दिखाए एक सीन को लोग सोशल मीडिया पर 1990 की फ्रेंच फिल्म 'ला फेम निकिता' की कॉपी बता रहे हैं। फिल्म के ओपनिंग सीन में अभिनेता बॉबी देओल एक रेस्टोरेंट में आलिया को किसी की हत्या का मिशन सौंपते दिख रहे हैं। फ्रेंच फिल्म में भी मुख्य-किरदार को ऐसा ही मिशन सौंपते हुए दिखाया गया है।
read more at ABP न्यूज़


