आलिया भट्ट ने मेट गाला 2024 में पहनी 23 फीट लंबे पल्ले वाली साड़ी, सामने आईं तस्वीरें
ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मेट गाला 2024 में शिरकत की है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने इस मौके पर मिंट ग्रीन कलर की साड़ी पहनी जिसे सब्यसाची ने डिज़ाइन किया है। उनकी इस साड़ी में 23 फीट लंबा पल्ला था और ब्लाउज़ पर असली रत्न जड़े गए थे। गौरतलब है, आलिया ने मेट गाला 2023 में डेब्यू किया था।
read more at Times Now


