Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आवाज़ सुनकर उसे लिखित नोट्स में बदलने वाला AI टूल केरल के छात्र ने किया विकसित

short by खुशी / on Tuesday, 5 August, 2025
केरल के एक कॉलेज छात्र ने आवाज़ सुनकर उसे लिखित नोट्स में बदलने वाला एआई टूल विकसित किया है। ऑनलाइन वायरल हो रहे 'टॉक टू राइट' के वीडियो में छात्र के 'डिपार्टमेंट ऑफ इंजीनियर' बोलने पर टूल उसे लिखित नोट्स में बदलता नज़र आया। बकौल छात्र, इसे शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की मदद के लिए डिज़ाइन किया गया है।
read more at X