आवारा कुत्ते ने नोएडा में एक साल के बच्चे की आंतें बाहर निकालीं, हमले में हुई मौत
नोएडा (उत्तर प्रदेश) स्थित एक हाउसिंग सोसायटी में आवारा कुत्ते के हमले के बाद एक-साल के बच्चे की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कुत्ते ने बच्चे की आंतें बाहर निकाल दी थीं। बकौल पुलिस, बच्चे के माता-पिता मज़दूर हैं और घटना के समय वे सोसायटी में सड़क निर्माण के काम में लगे हुए थे।
read more at भाषा


