'आवारा पागल दीवाना' की ऐक्ट्रेस आरती छाबड़िया हैं गर्भवती, शेयर किया बेबी बंप का वीडियो
फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' में नज़र आ चुकीं ऐक्ट्रेस आरती छाबड़िया पहली बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप का वीडियो शेयर कर लिखा, "मैं अपने सबसे बेहतरीन महीनों को...एक नई ज़िंदगी के सृजन व पोषण पर केंद्रित कर एंजॉय कर रही हूं।" आरती ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले शख्स से शादी की थी।
read more at ABP न्यूज़


