Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आशीष मेहरोत्रा ने छोड़ा टीवी शो 'अनुपमा', कहा- मेरे किरदार से नफरत करने के लिए शुक्रिया

short by Monika Sharma / on Friday, 10 May, 2024
टीवी शो 'अनुपमा' में तोशु का रोल करने वाले आशीष मेहरोत्रा ने शो छोड़ दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इस सफर के दौरान मुझे अद्भुत लोग मिले जो जीवनभर मेरे साथ रहेंगे।" आशीष ने आगे लिखा, "अपने दूसरे परिवार, अपने दर्शकों से कहूंगा कि मुझसे (किरदार) इतनी नफरत करने के लिए शुक्रिया कि मैं आपका प्यार महसूस कर सका।"