आसमान में एकसाथ नज़र आए 5 ग्रह, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो
दुर्लभ खगोलीय घटना में मंगलवार रात आसमान में चांद के साथ बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और अरुण लगभग सीधी रेखा में नज़र आए। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "क्या खूबसूरत नज़ारा है...5 ग्रह एकसाथ दिख रहे हैं। सुंदर और दुर्लभ...उम्मीद है आपने भी इसे देखा होगा।" वीडियो को 12 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।
read more at लेटेस्टली


