Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आसमान में एकसाथ नज़र आए चांद, बृहस्पति और शुक्र; लोगों ने शेयर कीं तस्वीरें

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 24 February, 2023
एक दुर्लभ खगोलीय घटना में रात के समय चांद, बृहस्पति और शुक्र आकाश में एकसाथ नज़र आए। तीनों बुधवार को आसमान में त्रिकोण के रूप में दिख रहे थे जिसकी तस्वीरें कई ट्विटर यूज़र्स ने ऑनलाइन शेयर कीं। बृहस्पति और शुक्र पिछले कुछ हफ्तों से एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं और बुधवार को चांद भी इनके करीब नज़र आया।