आज़ादी कैसी दिखती है: भालू के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो शेयर कर आईएफएस अधिकारी
आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने एक हिमालयी भालू के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो शेयर किया है जिसमें भालू पिंजरे से निकलकर जंगल की ओर भागता दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "आज़ादी कैसी दिखती है!!...एक हिमालयी काला भालू फंस गया था। हमारी टीम ने...ऑपरेशन शुरू किया…और लोगों या जानवर को चोट लगे बिना बचाव कार्य सफल रहा।"


