इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, शमी की हुई वापसी
बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। चोट से वापसी करने वाले मोहम्मद शमी को टीम में चुना गया है जिन्होंने आखिरी बार नवंबर-2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। सूर्यकुमार यादव टीम का नेतृत्व करेंगे और टीम में नीतीश रेड्डी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं।
read more at BCCI


