Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में पंत की जगह विकेटकीपिंग कर सकते हैं ध्रुव जुरेल: रिपोर्ट

short by ऋषि राज / on Saturday, 19 July, 2025
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-इंग्लैंड के बीच 23-जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। लॉर्ड्स टेस्ट में उंगली की चोट के कारण ऋषभ पंत विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे और उनकी जगह जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी। सहायक कोच रयान टेन के मुताबिक, पंत बतौर बल्लेबाज़ खेल सकते हैं।