इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवें दिन बैसाखी के सहारे स्टेडियम आए ऋषभ पंत
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के पांचवें दिन बैसाखी के सहारे स्टेडियम पहुंचे। पंत ज़रूरत पड़ने पर भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करेंगे। गौरतलब है, पहली पारी में रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश के दौरान पंत को चोट लगी थी। फ्रैक्चर के बावजूद वह बल्लेबाज़ी करने उतरे थे और अर्धशतक लगाया था।
read more at Hindustan Times


