Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंग्लैंड ने 448 दिनों के बाद घर से बाहर जीता वनडे मैच

short by Himanshu / on Saturday, 24 January, 2026
इंग्लैंड ने कोलंबो में दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली है। उसने 448 दिनों के बाद घर से बाहर कोई वनडे मैच जीता है। इससे पहले वह घर से बाहर अपने पिछले 11-वनडे हारा था। इंग्लैंड ने आखिरी बार नवंबर-2024 में घर से बाहर वनडे जीता था।
read more at ESPNcricinfo